महिला संबंधी अपराध में फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रतनपुर/दिनांक 31.01.2026 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30.05.2026 के सुबह इसके पति बाहर गये हुये थे, घर में वह अपने बेटी के साथ थी, रात्रि में खाना खाने के बाद इसकी लड़की घर के अंदर सोई थी वह आंगन में बाहर सोई थी कि रात्रि करीब 02.00 बजे पप्पू डोंगरे आया और मुंह दबाकर हाथ बांह पकड़ कर जबरन बालात्कार कर भाग गया, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दोरान आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था जो घटना बाद से फरार था कि आगामी विधानसभा के परिप्रेक्ष्य में उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा महिला संबंधी अपराध का शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में महिला संबंधी फरार आरोपी का लागातार पतासाजी किया जा रहा था कि दिनांक 11.07.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी पप्पू डोंगरे अपने सकुनत खैरा डगनिया आया हुआ है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कोटा श्रीमति नुपुर उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी रतनपुर निलेश पाण्डेय के हमराह टीम तैयार कर आरोपी पप्पू डोंगरे उर्फ गौतमचंद्र डोंगरे के सकुनत पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया, जिसे घटना के संबंध मंे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया, जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
0 Comments