शासकीय हाई स्कूल कोनचरा में शिक्षकों की भारी कमी, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिक्षकों की पदस्थापना की मांग

शासकीय हाई स्कूल कोनचरा में शिक्षकों की भारी कमी, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिक्षकों की पदस्थापना की मांग
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

कोटा। विकासखंड कोटा के शासकीय हाई स्कूल कोनचरा में शिक्षकों की भारी कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में स्वीकृत पांच शिक्षकों के स्थान पर वर्तमान में केवल एक शिक्षक एवं प्राचार्य पदस्थ हैं। गणित, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है।
इस गंभीर समस्या को लेकर जनपद सदस्य रोहणी नेतु यादव, सरपंच संतोषी गनपत मरावी, कांशी यादव, बाहोरिक ओर्केरा एवं बैजनाथ पटेल ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर विद्यालय में रिक्त शिक्षकों के पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई तो विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जल्द से जल्द गणित, अंग्रेजी, विज्ञान सहित सभी रिक्त पदों पर शिक्षकों की पदस्थापना करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments