पेंड्रा बाईपास की मांग को लेकर भूख हड़ताल को शुक्ला का समर्थन, बोले— सरकार नहीं चेती तो होगा बड़ा आंदोलन
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg
जीपीएम/ जिले के नगर पंचायत पेंड्रा स्थित दुर्गा चौक में जिला प्रेस क्लब द्वारा पेंड्रा बाईपास सड़क निर्माण की मांग को लेकर चलाए जा रहे क्रमिक भूख हड़ताल को समर्थन देने कोटा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संदीप शुक्ला पहुंचे।
इस दौरान शुक्ला ने कहा कि जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण मांग की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि इन हादसों की जिम्मेदारी सरकार की है। शुक्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर्याप्त बजट होने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर बजट के अभाव का हवाला देकर पेंड्रा बाईपास का निर्माण नहीं किया जा रहा, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार भूख हड़ताल के बाद भी नहीं चेती, तो जिला प्रेस क्लब के नेतृत्व में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
0 Comments