एलबीडी इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिज़ल्ट: विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास

 एलबीडी इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिज़ल्ट: विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news 

कोटा/करगी रोड कोटा स्थित एलबीडी इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहरा दिया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम हासिल कर न केवल अपने माता-पिता और शिक्षकों को गौरवान्वित किया, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बना दिया।

कक्षा 12वीं में शानदार प्रदर्शन

कक्षा 12वीं के परिणामों में शिवम अग्रवाल ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। साहिल सिदार ने 84.6% के साथ द्वितीय, अदिति गुप्ता ने 83.4% के साथ तृतीय एवं सक्षम गुप्ता ने 82.2% अंक अर्जित कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

 कक्षा 10वीं के टॉपर्स

वहीं कक्षा 10वीं में खुशी मुर्मू ने 90.6% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिया सिंह क्षत्रिय 88.6% के साथ द्वितीय, साक्षी गुप्ता 85.3% के साथ तृतीय, वंदना लहरे 83.8% के साथ चतुर्थ एवं ईशांत कोरी 83.3% के साथ पंचम स्थान पर रहे।
विद्यालय के डायरेक्टर आदित्य दीक्षित एवं प्राचार्य मुकेश निर्मलकर ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने एक बार फिर एलबीडी इंटरनेशनल स्कूल की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध करते हुए पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 

Post a Comment

0 Comments