चन्द्रनाहूँ कुमी समाज “बिलासपुर राज” की आवश्यक बैठक 17 मई को

चन्द्रनाहूँ कुमी समाज “बिलासपुर राज” की आवश्यक बैठक 17 मई को

संपादक -मनहरण कश्यप Gs news 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश चन्द्रनाहूँ कुमी समाज “बिलासपुर राज” की एक आवश्यक बैठक का आयोजन आगामी 17 मई 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे राजकिशोर नगर स्थित समाज कार्यालय, शरद कश्यप अधिवक्ता के निवास स्थान में किया गया है।
बैठक में समाज के सभी पूर्व पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों एवं सामाजिक जनों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। समाज पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा है कि समाजहित एवं संगठनात्मक विषयों पर होने वाली महत्वपूर्ण चर्चा में सहभागी बनते हुए अपनी स्वैच्छिक उपस्थिति प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments