मिट्ठूनवागांव स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news
वि खं कोटा के मिट्ठू नवागांव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्थानीय परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा 11वीं का परीक्षा परिणाम 99% रहा, जिसमें कु. अनिशा पैकरा ने 86% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर कु. सुरभि श्रीवास (77%) तथा तृतीय स्थान पर शिवम प्रजापति (75%) रहे।
वहीं कक्षा 9वीं का परीक्षा परिणाम 70% दर्ज किया गया। इस कक्षा में अविनाश कुमार ने 77% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आर्यन कुमार (74%) द्वितीय और कु. श्रुति (67%) तृतीय स्थान पर रहीं।
विद्यालय परिवार एवं गांव के वरिष्ठजनों ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 Comments