खोंगसरा हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं में 81% और 12वीं में 71% सफलता

खोंगसरा हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं में 81% और 12वीं में 71% सफलता

संपादक -मनहरण कश्यप Gs news 

बिलासपुर/ विकास खंड कोटा के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोंगसरा  का वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष विद्यालय ने संतोषजनक प्रदर्शन करते हुए कक्षा 10वीं में 81 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं में 71 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाइयां दी गईं।

कक्षा 12वीं में कुल 65 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था, जिनमें से 64 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 46 विद्यार्थी सफल रहे। प्रथम और द्वितीय श्रेणी में 23-23 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। 6 विद्यार्थियों को पूरक तथा 13 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे।

प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान पर जागेश्वर (84.2%), द्वितीय स्थान पर मोहम्मद रेहान करैशी (82.2%) एवं तृतीय स्थान पर हर्ष प्रजापति (79.2%) रहे।
कक्षा 10वीं में 72 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 57 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 2 अनुपस्थित रहे। प्रथम श्रेणी में 15, द्वितीय श्रेणी में 39 एवं तृतीय श्रेणी में 3 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। 4 विद्यार्थियों को पूरक तथा 11 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे।

प्रावीण्य सूची में कुमारी आशी रोहिणी (88.5%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कुमारी अनुश्री मौर्य (86.83%) द्वितीय एवं कुमारी श्रेया पटेल (82.33%) तृतीय स्थान पर रहीं।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही असफल विद्यार्थियों को निराश न होकर पुनः प्रयास करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया है।
वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मो अजहर खान ने पालकों से सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाने, उन्हें प्रोत्साहित करने और सकारात्मक वातावरण देने का आग्रह किया गया है, ताकि वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।उन्होंने कहा कि विद्यालय का यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम है, जो आने वाले वर्षों में और बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा देगा।

Post a Comment

0 Comments