सामाजिक सद्भाव बैठक सम्पन्न, 25 समाजों के 110 प्रमुख एवं मातृशक्ति की रही सहभागिता
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news 

 रतनपुर --- बिलासपुर जिले के रतनपुर नगर में सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस बैठक में नगर के विभिन्न समाजों के प्रमुखों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कुल 25 समाजों के 110 समाज प्रमुख एवं मातृशक्ति ने सहभागिता कर सामाजिक एकता और समरसता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जिसमें ब्राह्मण, सोनी, साहू, प्रधान , गोड़, सूर्यवंशी, पटेल धीवर धनुहार ताम्रकार कलार,, वैष्णव,, गुप्ता, श्रीवास,कुर्मी, ,तम्बोली, यादव, सिख, समाज एवं अन्य  सभी समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित  रहें.
बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव क्षेत्र प्रमुख श्री गोपाल महापात्र जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके साथ डॉ. सुरेंद्र जी (क्षेत्रीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख), श्री सुधीर देव गौतम प्रांत सामाजिक सदभाव प्रमुख माननीय संघ चालक श्री रामधन रजक जी, विभाग सह कार्यवाह श्री संतोष यादव जी, जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख श्री आकाश परिहार जी, विभाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख श्री अनिल गौराहा जी तथा श्री मुनेश्वर कौशिक जी नगर संयोजक शुकदेव  प्रसाद कश्यप, नगर कार्यवाह चन्द्रकुमार,,दिनेश पांडेय, मुकेश श्रीवास्तव,आनंद नगरकर भागवत कश्यप   रविंद्र सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने उद्बोधन में श्री गोपाल महापात्र जी ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन हेतु पाँच प्रमुख आयामों पर विशेष बल दिया—
पर्यावरण संरक्षण, समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य एवं स्व के जागरण।
उन्होंने कहा कि इन पाँच क्षेत्रों में सर्व समाज को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है, तभी राष्ट्र और समाज का समग्र उत्थान संभव है।

उन्होंने भारत को पुण्य भूमि और सांस्कृतिक चेतना की भूमि बताते हुए भारतीय संस्कृति के मूल स्वरूप, उसकी समरस परंपरा तथा सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी समाज प्रमुखों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने समाजों में सद्भाव, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँ।

बैठक का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायी एवं सकारात्मक रहा। उपस्थित सभी समाज प्रमुखों ने सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। इसमें अनिल चंदेल, अनिल शर्मा,घासीराम कश्यप, सुरेश कश्यप गगन कश्यप, नंदकन्हैया, संजीव यादव, सर्वज्ञ श्रीवास्तव, उत्कर्ष यादव, सिद्धार्थ शुक्ला, रीषभ पटेल, शंकर लाःल पटेल, विरेन्द्र कश्यप, श्रीमती कपिला यादव, खीरबाई साहू नंदकुमारी साहू, परदेसी पटेल, गोकुल धीवर अमित तंबोली, बिहारी पटेल, बलराम पांडेय, मनोहर चंदेल, किशनलाल तंबोली,के. आर. कौशिक, काशीराम साहू, रामरतन भारद्वाज, रामाश्रय कश्यप, सहित वरिष्ठ जनो का सहयोग, 
कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश श्रीवास्तव ने किया एवं आभार प्रदर्शन सामाजिक सद्भाव सम्मेलन के संयोजक शुकदेव कश्यप ने किया भारत माता की सामूहिक आरती एवं सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।