कोटा में पटवारियों का स्थानांतरण, प्रशासनिक आदेश जारी - पंकज तिवारी बने आमागोहन के पटवारी
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट
बिलासपुर। कोटा अनुभाग में प्रशासनिक दृष्टि से पटवारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोटा द्वारा 7 अप्रैल 2026 को आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, अंकित स्वर्णकार, जो वर्तमान में पटवारी हल्का नंबर 01 आमागोहन, तहसील बेलगहना में पदस्थ थे, उन्हें स्थानांतरित कर तहसील कार्यालय बेलगहना में संलग्न किया गया है।
वहीं, पंकज तिवारी, जो पटवारी हल्का नंबर 11 रानीगांव, तहसील रतनपुर में कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित कर पटवारी हल्का नंबर 01 आमागोहन, तहसील बेलगहना में पदस्थ किया गया है।
प्रशासन ने निर्देशित किया है कि संबंधित पटवारी अपने नवीन कार्यस्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें, अन्यथा नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments