रतनपुर पुलिस ने चाकू और कट्टा नुमा हथियार लेकर राहगीरों को डराने वाले 02 आरोपियों को भेजा जेल
संपादक -मनहरण कश्यप
रतनपुर/थाना रतनपुर में जरिये फोन से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति मेनरोड रानीगाँव के पास आम जगह में आने-जाने वालों को धारदार चाकू व कट्टा दिखाकर डरा-धमका रहे हैं, और उत्पात मचा रहे हैं कि सूचना से प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण व अनुविभागीय अधिकारी महोदया पुलिस को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा टीम गठित कर मेनरोड रानीगाँव रवाना किया गया, जहॉ 02 व्यक्ति धारदार चाकू व कट्टा नुमा हथियार दिखाकर लोगों को डरा रहे नबीदाद खान करैहापारा रतनपुर व दीशु कोरी रानी गांव को पकड़कर उनसे धारदार चाकू, कट्टा नुमा हथियार व घटना में प्रयुक्त कार को जप्त कर उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर, निरी. निलेश पाण्डेय, सउनि नरेश गर्ग, आर. देवानंद चन्द्राकर, पवन ठाकुर, हरनारायण नेटी, रामकुमार साहू का विशेष योगदान रहा।
0 Comments