नाबालिक लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिक लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news 

रतनपुर/प्रार्थी थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 01/04/2026 को इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर, मामला नाबालिक बालिका संबंधी गंभीर प्रवृत्ति का होने से प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा प्रकरण के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने पश्चात उच्च अधिकारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा  नुपूर उपाध्याय से प्राप्त मार्गदर्शन पर आरोपी व नाबालिक की पतासाजी की जा रही थी। नाबालिक बालिका को आरोपी विकास कुमार मंदरिहा निवासी पोंड़ी थाना रतनपुर के पास से बरामद कर पीड़िता से पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा जबरदस्ती भगाकर ले जाना बताने तथा अपने साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना बताने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।
                 उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर, उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. राजेन्द्र साहू, पवन ठाकुर, म.आर. स्वाती बंजारे का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments