घोषणा के 10 दिन बाद भी नहीं बदले कोच, नर्मदा एक्सप्रेस पुराने डिब्बों में ही दौड़ रही—यात्रियों में नाराज़गी

घोषणा के 10 दिन बाद भी नहीं बदले कोच, नर्मदा एक्सप्रेस पुराने डिब्बों में ही दौड़ रही—यात्रियों में नाराज़गी
संपादक -मनहरण कश्यप 

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर की गई घोषणा के बावजूद बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस में अब तक नए एलएचबी (LHB) कोच नहीं लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों और क्षेत्रीय नागरिकों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है।
बताया गया था कि बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 15 मार्च 2026 से और इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 16 मार्च 2026 से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ संचालित की जाएगी। इस संबंध में रेलवे महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक द्वारा जनवरी माह में व्हाट्सएप ग्रुप और समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया था।
लेकिन 25 मार्च 2026 तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। दोनों ट्रेनों का संचालन अब भी पुराने कोचों से ही किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि इस तरह की घोषणा कर उसे समय पर लागू नहीं करना, सीधे तौर पर जनता के साथ धोखा है।
क्षेत्रीय नागरिकों और नियमित यात्रियों ने मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर से मांग की है कि जल्द से जल्द पूर्व घोषित योजना के अनुसार नर्मदा एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगाए जाएं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और आधुनिक यात्रा सुविधा मिल सके।
यात्रियों ने यह भी कहा कि यदि रेलवे समय पर योजना लागू नहीं कर सकता, तो इस तरह की घोषणाएं करने से बचना चाहिए। फिलहाल, रेलवे प्रशासन अपनी ही घोषणा से करीब 10 दिन पीछे चल रहा है, जिससे उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments