रतनपुर शांति काली मंदिर सोनारपारा में कन्या भोज और भंडारे का भव्य आयोजन
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट
रतनपुर/चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शांति काली मंदिर, सोनारपारा-रजहापारा में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कन्या भोज और भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस आयोजन में 9 या उससे अधिक कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
कन्याओं के चरण धोकर, तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर उनका सम्मान किया गया। इसके बाद उन्हें पारंपरिक रूप से पूरी, हलवा और काले चने का प्रसाद अर्पित किया गया तथा वस्त्र, फल एवं दक्षिणा भेंट कर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान और सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक माना जाता है।
मंदिर में पिछले कई वर्षों से आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष श्रीमती बीनू निराला, वार्ड पार्षद मनोज पाटले, सुनील अग्रवाल (संटी), श्रीमती इंदू यादव, श्रीमती अर्चना संतोष सोनी, कुश कहरा एवं कीर्ति सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और सहयोग रहा।
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी एवं नवमी तिथि पर आयोजित यह कन्या भोज कार्यक्रम सामूहिक आस्था, सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है।
0 Comments