संगठन सृजन अभियान को मिली गति, ग्राम पंचायत बिटकुली में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सपन्न

संगठन सृजन अभियान को मिली गति, ग्राम पंचायत बिटकुली में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सपन्न
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

बेलगहना। संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “संगठन सृजन अभियान” के तहत बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा क्षेत्र कोटा के ग्राम पंचायत बिटकुली में एक महत्वपूर्ण और व्यापक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से नव नियुक्त ब्लॉक प्रभारी अवधेश कश्यप की उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की रणनीति तय की गई। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी उद्देश्य सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ एवं सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रभारी अवधेश कश्यप ने वार्ड, बूथ एवं बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और वार्ड स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित कर संगठन को मजबूती प्रदान करें और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ें।
वहीं ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी उद्देश्य ने अपने संबोधन में संगठन निर्माण में ईमानदार, कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के चयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही आगामी राजनीतिक सफलता की आधारशिला है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।
इस अवसर पर केंदा, खोगसरा, बेलगहना एवं कोंचरा मंडल के अध्यक्षों सहित विभिन्न पंचायतों और बूथों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष विधि राम सिदार, भुवन पटेल, डॉ. ए.के. राय, मनोज बाजपेयी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता आशीष मिश्रा, पवन मरावी, चितरंजन शर्मा, मो. अजहर खान, धर्मराज उईके, शिवदयाल निर्मलकर, धनीराम प्रजापति, दिलीप जायसवाल, देव सिंह मरावी, स्वराज पटेल, मनराखन नेटी, कीर्ति, मनोज श्रीवास, राजेश्वर पाण्डेय, परमात्मा पोर्ते, चंद्रभान मार्को, पीतर नागेश, राकेश, संतोष नागेश, खिलावन, सिरपाल पैकरा, रूपचंद गुप्ता, मनहरण कश्यप,गजाधर पैकरा, श्याम सिंह पैकरा, गौरी पैकरा, पालेश्वर सोनी, कपिल जायसवाल, पावेल जी, विधि पैकरा, नेपाल अगरिया, अजय पैकरा, गजराज पैकरा, ईश्वर उरेती, हितेश, रिंकू यादव, भरत लाल गंधर्व सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन सृजन अभियान को तेज गति देने, बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करने और आगामी समय में कांग्रेस को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0 Comments