नवरात्रि में आस्था का सैलाब: अटड्डा स्थित सिद्धपीठ मां महाकाली मंदिर में भव्य श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट
बिलासपुर/कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अटड्डा में स्थित श्री सिद्धपीठ मां महाकाली गंगा कुंड धाम में नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य से घिरी पहाड़ियों के नीचे विराजमान मां महाकाली के दरबार में इस वर्ष भी परंपरा अनुसार भव्य आयोजन किया जा रहा है।
नर्मदा खंड ग्राम उपका अटड्डा में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ जिसमें कथा आचार्य पंडित अरुण कुमार दुबे (उपका) एवं पारायण कर्ता पंडित कान्हा दुबे (बलौदा बाजार-रायपुर) द्वारा भक्तिमय कथा का रसपान कराया जा रहा है। आयोजन के संस्थापक एवं संचालक पंडित अरुण कुमार दुबे, मां काली पुजारी अटड्डा हैं।
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर मंदिर परिसर में अखंड ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं, जो पूरे वातावरण को दिव्यता से भर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मां महाकाली के दर्शन के साथ-साथ श्रीमद्भागवत कथा का आनंद लेने के लिए उमड़ रही है।
श्री सिद्धपीठ मां महाकाली एवं परम श्रद्धेय ब्रह्मलीन स्वामी सदानंद जी महाराज (बेलगहना) की असीम कृपा से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र में आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंगलवार छठी तिथि को भी यहां श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
0 Comments