खैरझिटी में तीन दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता,समापन समारोह में NCP प्रदेश अध्यक्ष निलेश बिस्वास रहेंगे उपस्थित

खैरझिटी में तीन दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता,समापन समारोह में NCP प्रदेश अध्यक्ष निलेश बिस्वास रहेंगे उपस्थित 
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

बिलासपुर/ वि खं कोटा के ग्राम पंचायत आमामुड़ा खैरझिटी में आगामी 10 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल महोत्सव को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों व युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत आमामुड़ा के तत्वावधान में खैरझिटी मैदान में किया जाएगा।
आयोजक समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के समापन समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री निलेश विश्वास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधियों का भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी, उपविजेता को 7,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी, तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपये, चतुर्थ 3,000 रुपये, पंचम 2,100 रुपये एवं छठवां पुरस्कार 1,100 रुपये प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार गंधर्व करेंगे,जबकि उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राज, कोषाध्यक्ष रामकुमार बैगा एवं सचिव कुलदीप कुमार ध्रुव रहेंगे। प्रतियोगिता का सफल संचालन अनुभवी खेल आयोजकों एवं स्थानीय खेलप्रेमियों के सहयोग से किया जाएगा।
आयोजकों ने आसपास के ग्रामीण अंचलों की टीमों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments