अंबेडकर मेला महोत्सव हेतु विधायक सुशांत शुक्ला को दिया गया आमंत्रण
संपादक -मनहरण कश्यप
रतनपुर (बिलासपुर)। अंबेडकर युवा शिक्षा समिति रतनपुर द्वारा सिंघरी भाठा, रतनपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंबेडकर मेला महोत्सव के लिए बेलतरा क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। यह आमंत्रण भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष “बड़े भैया” घनश्याम रात्रे के नेतृत्व में दिया गया।
इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि सिंघरी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पावन कार्यक्रम के आयोजन में वे स्वयं अग्रणी भूमिका निभाएंगे, क्योंकि वे भी इसी समाज का हिस्सा हैं और भविष्य में भी समाज से जुड़े सभी कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे आज से ही इस पवित्र कार्य में जुट गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों द्वारा विधायक सुशांत शुक्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से घनश्याम रात्रे (भाजपा अनुसूचित जाति युवा मोर्चा अध्यक्ष, बिलासपुर), प्रकाश कमलसेन (सभापति, जनपद पंचायत बिल्हा), रामस्नेही दिनकर (उपाध्यक्ष, रतनपुर परिक्षेत्र), भगत राम शौकी (सर्किल अध्यक्ष, सिंघरी), सहादेव लास्कर (सर्किल अध्यक्ष, चपोरा), देवी कौशिक (उपाध्यक्ष, सिंघरी सर्किल), दयाराम श्यामले (संरक्षक), मनीराम इंदुआ (संरक्षक), प्रकाश माथुर (उपाध्यक्ष), सुनील भार्गव (कोषाध्यक्ष), संजय कौशिक (सचिव), सत्य प्रकाश माथुर (अध्यक्ष), रामकुमार कौशिक, रामेश्वर, क्रांति माथुर, अमरदीप प्रेमी, नवीश इंदुआ सहित अम्बेडकर युवा शिक्षा समिति रतनपुर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
0 Comments