कोटा तहसील अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी गठित, सुनील साहू बने अध्यक्ष

कोटा तहसील अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी गठित, सुनील साहू बने अध्यक्ष

संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

कोटा/ कोटा तहसील अधिवक्ता संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर इसकी सूचना राज्य विधिक परिषद एवं कोटा व्यवहार न्यायालय को प्रेषित की गई है। इस नवगठित कार्यकारिणी में सुनील साहू को अध्यक्ष चुना गया है।
कार्यकारिणी में मनोज बघेल को सचिव, अंजू लता सोनवानी एवं जितेन्द्र कुर्रे को उपाध्यक्ष, विजय पोतें को कोषाध्यक्ष, लक्ष्मी अनंत को सहसचिव तथा सत्येंद्र साहू एवं इलियास खान को ग्रंथालय सचिव नियुक्त किया गया है।
संरक्षक के रूप में बिहारी लाल पटेल, वरिष्ठ सदस्यों में मोहन लाल केंवरा एवं निर्मल तिवारी तथा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में श्रीमती चित्रलेखा गोस्वामी, प्रीति साहू, संतकुमार अनंत, दुर्गा लहरे, उमेद अनंत और मनोज गेरे को शामिल किया गया है।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बधाई दी जा रही है। अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने न्याय, नैतिकता, युवा अधिवक्ताओं के कल्याण, बार–बेंच के सामंजस्य, अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान एवं बार के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments