मेहनत को मिला सम्मान: राजू दास मानिकपुरी बने भारतीय जनता युवा मोर्चा रतनपुर मंडल अध्यक्ष

मेहनत को मिला सम्मान: राजू दास मानिकपुरी बने भारतीय जनता युवा मोर्चा रतनपुर मंडल अध्यक्ष
संपादक -मनहरण कश्यप की विशेष रिपोर्ट 

रतनपुर/बिलासपुर ग्रामीण जिला कोर ग्रुप की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण जिला की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन द्वारा जारी सूची में सक्रिय युवा कार्यकर्ता राजू दास मानिकपुरी को भारतीय जनता पार्टी के युवा प्रकोष्ठ अंतर्गत रतनपुर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राजू दास मानिकपुरी की नियुक्ति को क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता और लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्यों का परिणाम माना जा रहा है। वे पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा क्षेत्रीय मुद्दों को मजबूती से उठाने में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
जिला कोर ग्रुप ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में रतनपुर मंडल में युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन विस्तार को नई गति मिलेगी। नियुक्ति की घोषणा के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कई पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
राजू दास मानिकपुरी ने नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व एवं जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं विकास कार्यों से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

0 Comments