एनएच-45 पर अंडरपास निर्माण की मांग, ग्राम पंचायत चपोरा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
संपादक - मनहरण कश्यप
संवाददाता - सुरेंद्र कोशले
कोटा/बिलासपुर। ग्राम पंचायत चपोरा ने राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर ग्राम चपोरा के पास अंडरपास (अंडर ब्रिज) निर्माण की मांग को लेकर जिला कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि एनएच-45 का मार्ग ग्राम चपोरा के मुख्य रास्ते को क्रॉस कर रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के लगभग 15–20 आश्रित गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन प्रभावित हो रहा है।
पंचायत ने उल्लेख किया है कि ग्रामीणों को पी.एन.बी. बैंक, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, हायर सेकेंडरी स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा बेलगहना रूट की ओर जाने के लिए एनएच-45 पार करना पड़ता है। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के चलते आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे जनहानि का खतरा बढ़ गया है।
ग्राम पंचायत चपोरा के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र अंडरपास निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके
0 Comments