ग्राम बापापुती में महाशिवरात्रि महोत्सव 15 फरवरी को, रुद्राभिषेक व मानस गायन का होगा आयोजन

ग्राम बापापुती में महाशिवरात्रि महोत्सव 15 फरवरी को, रुद्राभिषेक व मानस गायन का होगा आयोजन

संपादक (Gs news)- मनहरण कश्यप की विशेष रिपोर्ट 

रतनपुर, सिल्ली / महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर ग्राम बापापुटी, परसदा (सिल्ली) स्थित शिव पंचायत मंदिर में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन रविवार, 15 फरवरी 2026 को श्रद्धा एवं आस्था के साथ संपन्न होगा।
आयोजन समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10 बजे से रुद्राभिषेक तथा रात्रि 8 बजे से मानस गायन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर प्रति वर्ष परंपरानुसार यह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के शिवभक्त बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है।
उक्त आयोजन श्री मनीराम कश्यप, श्री मुरारीलाल कश्यप, डॉ. महेन्द्र कुमार कश्यप एवं राजेन्द्र कुमार कश्यप के सान्निध्य में समस्त कश्यप परिवार एवं ग्रामवासी बापापुती के सहयोग से संपन्न होगा।

Post a Comment

0 Comments