महिला सशक्तिकरण को मिली नई मज़बूती, राजेश नंदिनी आर्मो महिला मोर्चा की महामंत्री नियुक्त
संपादक -मनहरण कश्यप
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही | 7 फरवरी 2026 मरवाही विकासखंड के ग्राम नीमधा निवासी राजेश नंदिनी आर्मो को महिला मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे ज़िला पंचायत सदस्य के रूप में भी अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभा रही हैं।
उनकी नियुक्ति को क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम ज़िम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही ग्राम नीमधा सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी, अधिकार और आवाज़ को नई मजबूती मिलेगी।
समर्थकों का कहना है कि राजेश नंदिनी आर्मो महिलाओं के अधिकारों, आत्मनिर्भरता और संगठनात्मक मजबूती के लिए ज़मीनी स्तर पर पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।
0 Comments