पत्रकार संघ बेलगहना द्वारा आकर्षक इनाम के साथ 3 दिवसीय कबड्डी का भव्य आयोजन
संपादक -मनहरण कश्यप की विशेष रिपोर्ट
बेलगहना। पत्रकार संघ बेलगहना के तत्वावधान में दारसागर हेलिपेड ग्राउंड में 27 फरवरी 2026 से तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 फरवरी को शाम 6 बजे होगा तथा समापन 1 मार्च 2026 को किया जाएगा।
प्रतियोगिता में कमेंट्री की जिम्मेदारी सलीम खान, रामचंद्र गंधर्व, हेमंत क्रांति एवं नंद नेताम द्वारा निभाई जाएगी, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक बनेंगे।
पत्रकार संघ बेलगहना द्वारा विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार 31,001 रुपये एवं कप, द्वितीय पुरस्कार 21,001 रुपये एवं कप, तृतीय पुरस्कार 11,001 रुपये एवं कप तथा चतुर्थ पुरस्कार 3,001 रुपये एवं कप प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेन ऑफ द मैच एवं मेन ऑफ द सीरीज को 1,000-1,000 रुपये तथा बेस्ट रेडर व बेस्ट कैचर को 500-500 रुपये से सम्मानित किया जाएगा। प्रवेश शुल्क 501 रुपये रखा गया है।
पत्रकार संघ बेलगहना के पदाधिकारियों में इमरान खान (अध्यक्ष), मनहरण कश्यप (सचिव), हनुमान अग्रवाल (संरक्षक), रविराज रजक (संरक्षक), गणेश कश्यप (संरक्षक),मो मजहर खान (कार्यकारी अध्यक्ष), जहीर जुनजानी (उपाध्यक्ष), जीशान अंसारी (सहसचिव), अविनाश मिश्रा (सहसचिव), बैजनाथ पटेल (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य सदस्यगण—मनु अग्रवाल, शेख अजीज खान, मजिद अहमद, प्रमोद यादव, गणपत मरावी, जितेन्द्र , प्रदीप शर्मा आदि—प्रतियोगिता को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र की सभी खेल प्रतिभाओं एवं कबड्डी टीमों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।
0 Comments