गणतंत्र दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष निलेश बिस्वास का प्रदेशवासियों को संदेश
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ / गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री निलेश बिस्वास ने देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने इस राष्ट्रीय पर्व को लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
श्री बिस्वास ने कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देता है, जिसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं से देश की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभाने, किसानों-मजदूरों के हितों की रक्षा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प लेने की अपील की। अंत में उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
0 Comments