गणतंत्र दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी कुमार उद्देश ने दी क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी कुमार उद्देश ने दी क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं


संपादक -मनहरण कश्यप की विशेष रिपोर्ट 

कोटा / कोटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार उद्देश ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अपने शुभकामना संदेश में श्री उद्देश ने कहा कि 26 जनवरी का दिन देश के लिए गौरव, स्वाभिमान और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। इसी दिन भारत ने स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है, जिसे सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करे और देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाए।
श्री उद्देश ने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें। अंत में उन्होंने कोटा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments