चपोरा विद्यालयों में वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर
संपादक -मनहरण कश्यप
संवाददाता- सुरेंद्र कोशले
वि.खं. कोटा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चपोरा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चपोरा में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश खोटे ने सभी को वसंत पंचमी की शुभकामनाएँ दीं और विद्यार्थियों को विद्या, संस्कार एवं सृजनशीलता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
आयोजन में प्रधान पाठिका श्रीमती ललिता जाधव, व्याख्याता भारती शर्मा, ठाकुर मैडम, वंदना ठाकुर, श्री श्रवण यादव, श्री अमृतलाल, श्री खुरसेंगा, श्री मनीष उईके, श्रीमती तंबोली, जगत मैडम, कश्यप मैडम, श्री अजय कुमार, श्री राम नारायण उईके, श्री राजेश राजपूत, रमाकांत रजक, दिनकर सर एवं मैडम सावित्री भूषण सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।
इस पावन आयोजन से विद्यार्थियों ने वसंत पंचमी की महत्ता को समझा और उनमें नई ऊर्जा व उत्साह का संचार हुआ।
0 Comments