बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बने अश्वनी उद्देश्य, महामाया देवी का लिया आशीर्वाद, विधायक अटल श्रीवास्तव से की सौजन्य भेंट
मनहरण कश्यप की विशेष रिपोर्ट
बेलगहना/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अरुण त्रिवेदी जी, बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अश्वनी उद्देश्य जी एवं रतनपुर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल जी ने ऐतिहासिक धार्मिक स्थल महामाया देवी रतनपुर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात सभी नवनियुक्त अध्यक्षों ने कोटा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री अटल श्रीवास्तव जी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती, क्षेत्रीय विकास एवं आगामी रणनीतियों को लेकर सकारात्मक चर्चा भी हुई।
भेंट एवं दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और कांग्रेस की मजबूती का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।
0 Comments