ग्राम आमामुड़ा में ग्राम विकास कार्यशाला का आयोजन, बैगा परिवारों के साथ सेवा-समर्पण की मिसाल
संपादक -मनहरण कश्यप की विशेष रिपोर्ट
कोटा/राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में विकासखंड कोटा अंतर्गत ग्राम आमामुड़ा में ग्राम विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैगा समाज के परिवारों के बीच कंबल वितरण किया गया तथा सभी के साथ आत्मीयता से भोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में बिलासपुर अग्रवाल समाज की ग्राम विकास टीम विशेष रूप से शामिल रही। सेवा कार्य में अग्रवाल नवयुवक समिति से श्री अंकुर अग्रवाल, श्री अंशुमान जाजोदिया, महाराष्ट्र मंडल से श्री मोहन देवपुजारी एवं श्री समीर भूरंगी, पाटीदार समाज से श्री हरि भाई पटेल, श्री हरि भाई पाटीदार एवं श्री महेंद्र पटेल, विश्व हिन्दू परिषद से श्री आशीष खंडेलवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को मार्गदर्शन देते हुए ग्राम विकास प्रांत प्रमुख श्री देवेंद्र जी एवं विभाग प्रमुख श्री रोहित भांगे नारायणमूर्ति ने ग्राम विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री यश मनहर, श्री लखन पैकरा जी, श्री अर्मो जी, श्री मनबहार जी, श्री नन्द कन्हैया यादव जी, श्री अंकित पटेल, श्री अंकित श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता की भावना को सशक्त करते हुए बैगा परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दोहराया
0 Comments