ग्राम सूखेना में साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा

ग्राम सूखेना में साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा

संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

बेलगहना/ वि.खं. कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत पहंदा के ग्राम सूखेना में गुरुवार को साप्ताहिक बाजार का भव्य शुभारंभ किया गया। अब ग्राम सूखेना में प्रत्येक गुरुवार को बाजार लगेगा, जिससे गांव सहित आसपास के ग्रामीणों को सब्जी-भाजी, किराना एवं दैनिक उपयोग की समस्त सामग्री गांव में ही सहजता से उपलब्ध हो सकेगी।
बाजार के शुभारंभ अवसर पर जनपद सदस्य रोहणी नेतु यादव (कोनचरा) ने व्यापारी बंधुओं से स्वयं सामग्री क्रय कर विधिवत उद्घाटन किया। इस पहल से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। जनपद सदस्य ने कहा कि साप्ताहिक बाजार शुरू होने से ग्रामीणों को दूर-दराज के बाजारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, साथ ही स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य रोहणी नेतु यादव को ग्राम सूखेना में सार्वजनिक रूप से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कथा आयोजन के लिए ग्रामवासियों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एवं आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
साप्ताहिक बाजार की शुरुआत से ग्राम सूखेना के ग्रामीणों में खुशी की लहर है और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments