दाड़जमड़ी में पहली बार विकासखंड स्तरीय स्पोर्ट मीट 2025

दाड़जमड़ी में पहली बार विकासखंड स्तरीय स्पोर्ट मीट 2025
संवाददाता - सुरेन्द्र कोशले की खास रिपोर्ट 

पेंड्रा। छोटे ग्राम दाड़जमड़ी में 29 और 30 दिसंबर को पहली बार विकासखंड स्तरीय स्पोर्ट मीट 2025 आयोजित हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ गांव गोसाईं की पूजा करके और फूल-चंदन से सजाकर ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसे मेरा युवा भारत बिलासपुर के तत्वाधान और विवेक ज्ञानं सेवा समिति रतनपुर के सहयोग से, डॉ. दिनेश चंद्र यादव (उप निदेशक) और मोहनलाल सोनी (कार्यक्रम समन्वयक) के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया।ग्रामीण बालक-बालिकाओं ने कबड्डी, रस्सा कसी, गोला फेंक और लंबी कूद में भाग लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
कबड्डी: प्रथम – सरारटिकरा, द्वितीय – सिलपहारी
रस्सा कसी: प्रथम – शिल्पहरी बालिकाएं, द्वितीय – दाड़जमड़ी
गोला फेंक: प्रथम – दाड़जमड़ी, द्वितीय – शिल्पहरी
लंबी कूद: प्रथम – दाड़जमड़ी, द्वितीय – शिल्पहरी
सहयोग और अतिथि:
सहयोग: उत्सव युवा मंडल, रतनपुर और मनोबल युवा मंडल, पेंड्रा
मुख्य अतिथि: संजीव कुमार यादव, विजय कुमार और खेल समिति के नर्मदा वाकरे
कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे गांवों में खेलों के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ मनोरंजन के अवसर प्रदान करना बताया गया।

Post a Comment

0 Comments