टेंगनमाड़ा मंडल के मां नर्मदा धाम उपका में 8 जनवरी को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन

टेंगनमाड़ा मंडल के मां नर्मदा धाम उपका में 8 जनवरी को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन

सोनपुरी से विनय कश्यप की खास रिपोर्ट 

सोनपुरी/ टेंगनमाड़ा मंडल अंतर्गत मां नर्मदा धाम उपका में सभी सनातनी समाज के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन 8 जनवरी 2026, गुरुवार को दोपहर 2 बजे से किया जा रहा है। यह सम्मेलन सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रखर हिंदुत्ववादी, देशभक्त एवं ऊर्जावान युवा प्रेरणास्रोत, परम सम्माननीय श्री संतोष यादव जी का पाथेय एवं प्रेरक उद्बोधन प्राप्त होगा। उनके विचार सनातन समाज को संगठित करने के साथ-साथ युवाओं में राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक चेतना का संचार करेंगे।
आयोजक समिति द्वारा क्षेत्र के समस्त सनातनी सामाजिक बंधुओं, माता-बहनों एवं ऊर्जावान युवा साथियों से सादर अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विशाल हिंदू सम्मेलन का दर्शन-लाभ लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और व्यापक सहभागिता का माहौल देखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments