रतनपुर पुलिस ने गांधीनगर रतनपुर में 40 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

रतनपुर पुलिस ने गांधीनगर रतनपुर में 40 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रतनपुर/रतनपुर पुलिस को मुखबीर द्वारा सुचना मिला कि गॉधीनगर रतनपुर निवासी शंकर कहार अपने घर में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखा है और बिक्री कर रहा है कि मुखबीर सुचना पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा शराब कोचिये पर त्वरित कार्यवाही करने टीम रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा शराब कोचिये शंकर कहार के घर दबिश देकर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्र.आर. कौशल राम खॅुटे, आर. आकाश डोंगरे, देवानन्द चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments