भाजपा कोटा विधानसभा में SIR संबंधी कामकाजी बैठक संपन्न

भाजपा कोटा विधानसभा में SIR संबंधी कामकाजी बैठक संपन्न


संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

कोटा। भाजपा कोटा विधानसभा अंतर्गत SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से संबंधित कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा रतनपुर मंडल, बेलगहना मंडल, कोटा मंडल एवं करगी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।


बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष बिलासपुर मोहित जायसवाल ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करना है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पार्टी की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप, भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष तिरिथ यादव एवं राजेश कश्यप, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक, बाबा गोस्वामी, भाजपा कार्यालय मंत्री महाराज सिंह नायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप (रतनपुर), राजू सिंह राठौर (बेलगहना), बजरंग जायसवाल (कोटा), भोजेश (करगी), महामंत्री ज्वाला कौशिक एवं प्रशांत यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारी एवं अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments