रतनपुर नेशनल हाईवे दर्रीपारा बाईपास पर खड़े ट्रेलर से बस टकराई, 12 यात्री घायल, 6 सिम्स रेफर

रतनपुर नेशनल हाईवे दर्रीपारा बाईपास पर खड़े ट्रेलर से बस टकराई, 12 यात्री घायल, 6 सिम्स रेफर


संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

रतनपुर। थाना रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत दर्री पारा बाईपास के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाईपास पर खराब हालत में ब्रेकडाउन की स्थिति में खड़े ट्रेलर क्रमांक CG 12 AW 3236 को पीछे से आ रही बस क्रमांक CG 06 GY 8153 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी।


इस दुर्घटना में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।

दुर्घटना में घायल यात्रियों में

  1. सुरेंद्र विश्वकर्मा (परिचालक)
  2. मंजय कुमार
  3. राजेश्वर राम
  4. दीपक कुमार
  5. सनोज यादव
  6. कमालुद्दीन अंसारी (चालक)
  7. राकेश कुमार सिंह
  8. सलोनी सिंह
  9. सुनीता सिंह
  10. शाहजहां खातून
  11. चिंता कुमारी
  12. अशरफी सिंह शामिल हैं।

घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सुरेंद्र विश्वकर्मा, मंजय कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार सिंह एवं सलोनी सिंह सहित कुछ घायलों को बेहतर उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है।


पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है।

Post a Comment

0 Comments