जनपद सदस्य परमेश्वर खुशरो के उपस्थित में आदिवासी सेवा सहकारी समिति मिट्ठूनवागांव प्रांगण में वृक्षारोपण
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट
कोटा/केंद्र सरकार में सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से देशभर में मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह के तहत कोटा विकासखंड की सहकारी समितियों में किसान हितैषी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त सहकारिता सी.एस. जायसवाल के मार्गदर्शन में ध्वजारोहण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरण, माइक्रो एटीएम जागरूकता, वृक्षारोपण तथा नए किसानों को समिति की सदस्यता दिलाने जैसे कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
आदिवासी सेवा सहकारी समिति मिट्ठूनवागांव में जनपद सदस्य परमेश्वर खुशरो, पत्रकार मनहरण कश्यप, किसानों एवं समिति कर्मचारी शत्रुघ्न पाण्डेय , अमृत जी ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान नए किसानों को समिति से जोड़कर खाद, बीज एवं नगद ऋण जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई। सप्ताह भर सहकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इनका लाभ उठा सकें।
0 Comments