अय्यूब मेमन बने छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का युवा काग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष

रतनपुर के अय्यूब मेमन बने छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का युवा काग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष
मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

बिलासपुर। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए अय्यूब मेमन को छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव जानकी पांडे एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा द्वारा तत्काल प्रभाव से की गई है।
नियुक्ति के साथ ही अय्यूब मेमन को राज्य स्तरीय समिति के गठन एवं अनुमोदन हेतु सूची राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन विस्तार, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि शरद पवार एवं धीरज शर्मा के मार्गदर्शन में अय्यूब मेमन छत्तीसगढ़ में संगठन को नई ऊर्जा देंगे। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments