भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बने प्रदीप कौशिक

भाजपा  बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बने प्रदीप कौशिक
सोनपुरी से विनय कश्यप की खास रिपोर्ट 

कोटा/करगी रोड कोटा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू द्वारा जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में प्रदीप कौशिक को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह और हर्ष का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रदीप कौशिक अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पिछड़ा वर्ग समाज को भाजपा की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप कौशिक ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। नगर में चर्चा का विषय है कि श्री कौशिक की पत्नी  अमृता प्रदीप कौशिक अपने पूर्व में पांच साल नगर पंचायत अध्यक्ष की बाग डोर सम्हाली थीं उनके कार्यकाल में कभी भी किसी को समस्या नहीं रही उनका कार्यकाल बहुत ही सुन्दर रहा ,नगर वासियों ने अपेक्षा की उनका यह कार्यकाल भी बहुत ही अच्छा रहेगा

Post a Comment

0 Comments