रतनपुर में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा का जन्मदिन
संपादक -मनहरण कश्यप GuruShishya News की खास रिपोर्ट
रतनपुर— राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ में उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित दादा पवार जी, राष्ट्रीय महासचिव जानकी पांडे जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी एवं कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अयूब मेमन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से जन्मदिन मनाया।
जन्मदिन कार्यक्रम की शुरुआत रतनपुर स्थित मां महामाया देवी के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना से की गई। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मां महामाया से संगठन की मजबूती, प्रदेश व देश की खुशहाली तथा जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने धीरज शर्मा जी के नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और युवाओं को दिशा देने वाले योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तिभाव, उत्साह और संगठनात्मक एकता की झलक देखने को मिली, जिससे रतनपुर में जन्मदिन समारोह यादगार बन गया।
0 Comments