ग्राम कोंनचरा–पहंदा–मिट्ठूनवागांव के कृषकों को निशुल्क बीज वितरण, कृषकों में उत्साह

ग्राम कोंनचरा–पहंदा–मिट्ठूनवागांव के कृषकों को निशुल्क बीज वितरण, कृषकों में उत्साह


संपादक -मनहरण कश्यप GuruShishya News की खास रिपोर्ट 


कोटा/ विकासखंड कोटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोंनचरा, पहंदा एवं मिट्ठूनवागांव के कृषकों को प्रोत्साहित करने तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से निशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराकर उनकी खेती को अधिक लाभकारी बनाना था।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोंनचरा की सरपंच संतोषी गनपत मरावी, जनपद सदस्य रोहिणी नेतु यादव, ग्राम सेवक रामगोपाल भानु, कृषक मित्र सूरज पटेल एवं त्रिभुवन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने किसानों को आधुनिक खेती अपनाने, उन्नत बीजों के उपयोग और वैज्ञानिक पद्धतियों से उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के कृषकों को उड़द, मूंगफली एवं मसूर की उन्नत किस्मों के बीज निशुल्क वितरित किए गए। बीज मिलने से किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। किसानों ने इसे खेती को मजबूत करने, उत्पादन बढ़ाने और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कृषि अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से किसानों का मनोबल बढ़ता है और वे आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ते हैं। बीज वितरण कार्यक्रम से क्षेत्र में कृषि विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments