मोहतराई में आयोजित कवि सम्मेलन में संस्कार भारती के कवियों ने खूब वाह वाही बटोरी

मोहतराई में आयोजित कवि सम्मेलन में संस्कार भारती के कवियों ने खूब वाह वाही  बटोरी
 प्रधान संपादक -मनहरण कश्यप GuruShishya News 

रतनपुर--  शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बिलासपुर का राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम मोहतराई में आयोजित हुआ। इस शिविर के प्रभारी प्राध्यापक ए सी कौशिक के आमंत्रण पर संस्कार भारती रतनपुर के वरिष्ठ कवियों ने ग्राम मोहतराई में आयोजित कवि सम्मेलन में भाग लेकर खूब वाह वाही बटोरी।कार्यक्रम का आगाज कॉलेज के छात्राओं द्वारा मां सरस्वती के वंदना गीतों से किया गया।  एन एस एस के सदस्यों ने आमंत्रित कवियों का जोरदार स्वागत किया ।कवि सम्मेलन में प्रथम कवि के रूप में वरिष्ठ गीतकार डीके दुबे ने अपनी छत्तीसगढ़ी गीत सुनाकर श्रोताओं से खूब तालियां बटोरी। उनके कर्मा गीत, श्रृंगार गीत को बहुत पसंद किया गया ।इसके बाद लखराम से पधारे डॉक्टर दीनदयाल यादव नीलेश के हास्य व्यंग्य रचनाओं व कविताओं को खूब वाहवाही मिली। कार्यक्रम को गति देते हुए मेलनाडीह से पधारे सेवानिवृत प्राचार्य रामेश्वर शांडिल के चुटीली रचनाओं व कविताओं की रस वर्षा हुई। 

कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे संस्कार भारती के  कोष अध्यक्ष दिनेश पांडेय के हास्य कविताओं, बिटिया व छत्तीसगढ़ दर्शन पर आधारित कविताओं को सुनकर श्रोताओं में आनंद छा गया और देर तक तालियां बजाते रहे। इस बेहतरीन कार्यक्रम से प्रभावित होकर शिवम,शुभम, रमेश, दीपांजलि, रोशन,चंद्रहास ने भी कविता पाठ किया,जिसे उपलब्धि के रूप में देखा गया। इस काव्य निशा में सुश्री एकता साहू,अजय यादव, जितेंद्र कुमार साहू प्राचार्य,प्रधान पाठक रियाज खान एवं कॉलेज के विद्यार्थी व काफी संख्या में ग्रामीण श्रोता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश पांडेय व आभार एनसीसी प्रभारी ए सी कौशिक ने किया।

Post a Comment

0 Comments