स्व. गोदिल प्रसाद अनुरागी जी की जयंती पर हुआ सेवा एवं समर्पण का कार्यक्रम ,NCP के कोटा ब्लॉक अध्यक्ष मेमन रहे उपस्थित

स्व. गोदिल प्रसाद अनुरागी जी की जयंती पर हुआ सेवा एवं समर्पण का कार्यक्रम ,NCP के कोटा ब्लॉक अध्यक्ष मेमन रहे उपस्थित 


मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

रतनपुर। ग्राम ओछीनापारा एवं नवापारा में पूर्व सांसद एवं विधायक स्वर्गीय गोदिल प्रसाद अनुरागी जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। स्व. अनुरागी जी ने अपने जनसेवा के कार्यों से बिलासपुर, कोटा और रतनपुर क्षेत्र में जनहित एवं जनकल्याण की जो अमिट छाप छोड़ी, उसके चलते आज भी उनका नाम कोटा विधानसभा क्षेत्र में सम्मान और प्रेरणा के रूप में लिया जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कोटा विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद आयुब मेमन उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्व. अनुरागी जी के परिवार से पुत्री तान्या अनुरागी , खुशालचंद अनुरागी, ज्योति अनुरागी एवं अन्य परिजन मौजूद रहे। स्वर्गीय अनुरागी जी की जयंती के अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को कंबल, साल एवं साड़ी वितरण किया गया।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं अनुरागी परिवार द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज के प्रति स्व. अनुरागी जी के समर्पण भाव का प्रतीक रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासियों, महिलाओं, पुरुषों एवं वरिष्ठ जनों ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रामफल श्रीवास, सुनील अग्रवाल, ज्वाला कौशिक (महामंत्री भाजपा) सहित नगर पालिका रतनपुर के वार्ड क्रमांक 15 के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने स्वर्गीय गोदिल प्रसाद अनुरागी जी के आदर्शों और उनके जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि एवं नमन किया।

Post a Comment

0 Comments