आधारशिला विद्या मंदिर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की धूम ,छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की रजत जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

आधारशिला विद्या मंदिर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की धूम ,छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की रजत जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

संपादक -मनहरण कश्यप की विशेष रिपोर्ट 

बिलासपुर। आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल वेयरहाउस में मंगलवार 31 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं स्थापना दिवस की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रांगण को छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और विरासत को दर्शाने वाले रंगों, प्रतीकों एवं सजावटों से सुसज्जित किया गया था। विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोक गीत, नृत्य, कविताएँ और भाषण प्रस्तुत कर राज्य की संस्कृति, उपलब्धियों और गौरवगाथा को जीवंत किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” प्रस्तुत किया। तत्पश्चात हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

अंत में पूरे परिसर में गूंज उठा नारा –
“हमर गौरव, हमर राज्य – छत्तीसगढ़!”
“जय छत्तीसगढ़! जय हिंद!”

देशभक्ति और गर्व से ओतप्रोत इस समारोह ने विद्यार्थियों में अपने राज्य और संस्कृति के प्रति प्रेम एवं सम्मान की भावना को और सशक्त किया।

Post a Comment

0 Comments