कोटा विकासखण्ड के ग्राम दोनासागर में पुलिया क्षतिग्रस्त — आवागमन में बढ़ा खतरा, शीघ्र मरम्मत की मांग

कोटा विकासखण्ड के ग्राम दोनासागर में पुलिया क्षतिग्रस्त — आवागमन में बढ़ा खतरा, शीघ्र मरम्मत की मांग

चपोरा से- सुरेंद्र कोशले की रिपोर्ट 

कोटा। कोटा विकासखण्ड के ग्राम चपोरा–मोहदा–पोंडी मार्ग पर स्थित ग्राम दोनासागर के गंगासागर मोहल्ले में बरगद के पेड़ के पास बनी पुलिया पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। इस पुलिया के टूटने से ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल केवल थोड़ा-सा संकरा हिस्सा ही बचा है, जिससे होकर लोग अपनी जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर हैं।

इस मार्ग से अरपा बैराज व करगी रोड की ओर प्रतिदिन कोटा अंचल के सैकड़ों लोग सफर करते हैं। पुलिया की क्षतिग्रस्त स्थिति के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों में लगातार भय बना रहता है। बरसात के दौरान या रात के समय यहां से गुजरना अत्यंत खतरनाक साबित हो सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि इस पुलिया की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को संभावित दुर्घटनाओं से राहत मिल सके और आवागमन सुगम हो सके।

Post a Comment

0 Comments