ग्राम रिगरिगा के पास सड़क हादसा: स्कूटी सवार 64 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल, सिम्स बिलासपुर रेफर
सोनपुरी से विनय कश्यप की खास रिपोर्ट
बेलगहना। गुरुवार शाम लगभग 4-5 बजे ग्राम रिगरिगा स्कूल के आस -पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी सवार 64 वर्षीय वृद्ध गणेश सिंह पिता गोपाल सिंह, निवासी ग्राम करवा, गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गणेश सिंह किसी कार्य से खोंगसरा की ओर से अपने घर करवा टेंगनमाडा़ की ओर लौट रहे थे, तभी सड़क पार कर रही गायों से अचानक टकरा गए। तेज टक्कर के कारण वे सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर, नाक एवं पैर में गंभीर चोटें आईं। वहीं उनकी सोल्ड स्कूटी की अगला हिस्सा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है।
हादसे की सूचना पर ग्रामीणों एवं बेलगहना पत्रकार संघ के सदस्य मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए घायल वृद्ध को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेंगनमाड़ा भिजवाया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया। रतनपुर में प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए गणेश सिंह को सिम्स अस्पताल बिलासपुर भेजा गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
घायल की स्थिति फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।
इस घटना में पत्रकार संघ बेलगहना के पत्रकार इमरान खान, मनहरण कश्यप, बैजनाथ पटेल, मोहम्मद अजीज खान ने तत्परता एवं सेवा भावना का परिचय देते हुए घायल को समय पर उपचार दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं ग्रामीण धनंजय साहू एवं कलम ठाकुर ने भी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए घायल को सिम्स बिलासपुर तक पहुंचाया और उपचार के दौरान साथ रहकर विशेष सहायता प्रदान की।
"जन सेवा ही प्रभु सेवा "
0 Comments