भगवान विघ्नहर्ता श्री ब्रज गणेश उत्सव में पार्षद अर्चना सोनी ने की पूजा-अर्चना, नगर की सुख समृद्धि हेतु की कामना
रतनपुर से मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट
रतनपुर। नगर के पुराने बस स्टैंड परिसर में विराजमान भगवान विघ्नहर्ता श्री ब्रज गणेश उत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद श्रीमती अर्चना सोनी एवं उनके प्रतिनिधि श्री संतोष सोनी ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर आरती की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। पार्षद श्रीमती सोनी ने प्रदेशवासियों एवं रतनपुर वासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ महिला-पुरुष और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति ने बताया कि ब्रज गणेश उत्सव रतनपुर में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बन चुका है।
गणेश उत्सव के अवसर पर आकर्षक सजावट, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
0 Comments