किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का रतनपुर में प्रथम आगमन, महामाया देवी के किए दर्शन

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का रतनपुर में प्रथम आगमन, महामाया देवी के किए दर्शन

रतनपुर से मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

रतनपुर/किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार रतनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने महामाया देवी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और किसानों की समृद्धि की कामना की।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत हेतु मंडल अध्यक्ष श्री दुर्गा कश्यप, महामंत्री श्री ज्वाला कौशिक, श्री प्रशांत यादव, नगर पालिका रतनपुर अध्यक्ष श्री लवकुश कश्यप, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम रात्रे, युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप, भानु प्रताप कश्यप (एनजीओ जिला कार्यकारिणी सदस्य), पूर्व कृषि सभापति प्रतिनिधि जनपद पंचायत कोटा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल यादव, मंत्री शिवेंद्र गुप्ता, किसान संघ तहसील रतनपुर अध्यक्ष श्री अन्नू तिवारी, श्री प्रमोद कश्यप, पवन पाठक, दिलीप निर्मलकर, दिलीप प्रजापति, राहुल कश्यप (युवा मोर्चा), श्री ललित अग्रवाल (कोषाध्यक्ष मंडल रतनपुर) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्री ठाकुर का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments