रतनपुर वार्ड 05 रजहापारा में सीसी रोड (रिकोर्ट) निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न
रतनपुर से मनहरण कश्यप एवं ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर। नगर के वार्ड क्रमांक 05 स्थित रजहापारा में आज सीसी रोड (रिकोर्ट) निर्माण कार्य का भूमि पूजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती बीनू निराला ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को इस बहुप्रतीक्षित विकास कार्य की सौगात दी।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मनोज पाटले सहित खीखराम कश्यप, अमर सिंह ठाकुर, श्यामलाल वर्मा, अनिल चंदेल, दीपक सिंह ठाकुर, दिनेश गंधर्व, अशोक निषाद, राहुल निराला, मोनू ठाकुर, आशा गंधर्व, नेहा कश्यप, श्याम कुमारी कश्यप, रुखमणी निर्मलकर, किरण साहू समेत वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह सीसी रोड निर्माण कार्य महामाया पब्लिक स्कूल से अष्टभुजी रोड तक लगभग 5.58 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्य के लिए नगर पालिका प्रशासन का आभार जताया और उम्मीद व्यक्त की कि इस सड़क निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी तथा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती बीनू निराला ने कहा कि “नगर के हर वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्य किए जा रहे हैं। रजहापारा के इस मार्ग पर लंबे समय से सड़क सुधार की मांग हो रही थी, जिसे आज पूरा किया जा रहा है।”
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने नगर के समग्र विकास में सभी के सहयोग की आवश्यकता जताई और क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग रखी।
0 Comments