बिलासपुर के लालखदान महमंद में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ

बिलासपुर के लालखदान महमंद में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ


प्रधान संपादक - मनहरण कश्यप की रिपोर्ट 

बिलासपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्घाटन बिलासपुर के लालखदान महमंद में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि NCP प्रदेश अध्यक्ष श्री निलेश विश्वास ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

उद्घाटन अवसर

पर अपने संबोधन में श्री विश्वास ने कहा, "नया प्रदेश कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए एक सशक्त केंद्र साबित होगा, जहां से संगठन की गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।"


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर केंशट, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद अमीन, जिलाध्यक्ष हिमांशु राज, सचिव राहुल लालवानी, मनोज महामंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष अय्यूब मेमन (कोटा विधानसभा छ ग प्रभारी), युवा विंग के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश की प्रगति और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments