शासकीय हाई स्कूल चपोरा में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का किया गया सम्मान

शासकीय हाई स्कूल चपोरा में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का किया गया सम्मान 
संवाददाता -सुरेन्द्र कोसले 
संपादक -मनहरण कश्यप 

कोटा। विकासखंड कोटा के शासकीय हाई स्कूल चपोरा में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
26वीं राज्य स्तरीय सालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कुराश का आयोजन भाटापारा, जिला बलौदाबाजार में हुआ। इसमें नीलमणि यादव ने स्वर्ण पदक, राजीव यादव ने रजत पदक, गौतम पैकरा और निलेश राजपूत ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं रचना यादव और राखी लश्कर ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसी प्रकार धमतरी में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बरखा आर्मो ने स्वर्ण पदक, प्रतिज्ञा पैकरा ने रजत पदक तथा तृषा पैकरा ने कांस्य पदक हासिल किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हाई स्कूल चपोरा में आयोजित कार्यक्रम में सभी पदक विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चपोरा की सरपंच दीपमाला आर्मो, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिवकुमार कैवर्त, हेमंत सिंह क्रांति, जनपद सदस्य प्रतिनिधि हरिशंकर यादव तथा उपसरपंच राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भारती देवी शर्मा ने किया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक श्रीमती भुनेश्वरी साहू, प्राचार्य डॉ. आर.के., श्री तिलक खुरसेंगा, आर के दिनकर,माहेश्वरी ठाकुर, श्रीमती सुमन कश्यप, सावित्री भूषण, श्रीमती रितु तंबोली, श्री राजेश राजपूत, श्री मनीष उइके, अजय ताम्रकार, मीना जगत सहित विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से चपोरा सहित पूरे कोटा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments