अमर अग्रवाल को मंत्री बनाए जाने की मांग तेज, शिव मोहन बघेल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Managing Editor- Manharan Kashyap
बिलासपुर। पूर्व जिला मंत्री भाजपा बिलासपुर शिव मोहन बघेल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की है।
अपने पत्र में बघेल ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, जिसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल जैसे महान नेताओं का योगदान रहा है। उन्होंने विशेष रूप से लखीराम अग्रवाल के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके उत्तराधिकारी अमर अग्रवाल को सरकार में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
बघेल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आज 20 अगस्त 2025 को प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान अमर अग्रवाल को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने कहा कि अमर अग्रवाल का प्रशासनिक अनुभव, पार्टी के प्रति निष्ठा और जनता में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए यह निर्णय सरकार के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
0 Comments